मुस्कुराता चेहरा भी बेज़ार नज़र आता है .
जब भी देखूं इन डूबी हुई सी आँखों को ,
इनमे टुटा हुआ एक ख्वाब नज़र आता है .
जब भी देखूं इन खामोश बंद होंठों को ,
दबा हुआ कोई सवाल नज़र आता है .
आईने को ही हमराज़ बना लो यारों ,
इससे बेहतर न कोई यार नज़र आता है .
तू जो तड़पे तो मुस्कुरा के मुह फेर न ले ,
चुप रहकर भी करे बात नज़र आता है .
आइना है जो तुझे तुझसे मिला सकता है ,
तेरा हर रूप आईने में नज़र आता है .
इसके आगे तू मुस्कुरा ले चाहें कितना भी ,
दिल में जो दर्द छुपा है वो नज़र आता है .
आइना दिल नहीं जो टूट कर बिखर जाये ,
ये जो टूटे तो एक हथियार नज़र आता है .
आइना देखूं तो सच का चेहरा नज़र आता है ,
मुस्कुराता चेहरा भी बेज़ार नज़र आता है .


No comments:
Post a Comment